हरियाणा में भाखड़ा पाइपलाइन का निर्माण रुका ! NHAI से NOC नहीं मिलने के कारण लगी काम पर रोक

 | 
हरियाणा में भाखड़ा पाइपलाइन का निर्माण रुका ! NHAI से NOC नहीं मिलने के कारण लगी काम पर रोक 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हांसी में जिस भाखड़ा पाइपलाइन को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था, उसका निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार अमृत 2.0 योजना के तहत प्रस्तावित भाखड़ा पाइपलाइन परियोजना पर रोक लगा दी गई है। Haryana News

आज रविवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के XEN संजीव त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- NHAI से NOC नहीं मिलने के कारण परियोजना को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

चैनत गांव के ग्रामीण इस पाइपलाइन के जरिए गांव को पानी देने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने इससे इनकार कर दिया था कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ हांसी के पानी की कमी को पूरी करने के लिए है। इसे लेकर ग्रामीण ओर प्रशासन दो बार आमने-सामने भी हुए थे। Haryana News

61 करोड़ का प्रोजेक्ट

जानकारी के अनुसार XEN ने बताया कि हांसी शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए करीब 61.44 करोड़ रुपए की लागत से यह परियोजना मंजूर हुई थी और निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका था। हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग-148बी के चौड़ीकरण कार्य का हवाला देते हुए NHAI ने 24 जून 2026 को भेजे पत्र में NOC देने से इनकार कर दिया। इसी के आधार पर विभाग ने परियोजना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय लिया है। Haryana News

काम शुरू होगा

मिली जानकारी के मुताबिक संजीव त्यागी ने कहा कि जब तक NHAI से NOC नहीं मिल जाती, तब तक पाइपलाइन निर्माण का कोई कार्य नहीं किया जाएगा। इसके बाद ही परियोजना पर आगे की कार्रवाई शुरू होगी। आवश्यकता पड़ने पर भाखड़ा पाइपलाइन के रूट में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। Haryana News

विरोध के कारण नहीं रोका

जानकारी के अनुसार पत्रकारों के इस सवाल पर कि क्या बिना NOC के ही परियोजना का कार्य शुरू कर दिया गया था, संजीव त्यागी ने कहा कि कई बार विभिन्न विभागों की आंतरिक NOC बाद में भी प्राप्त हो जाती है। Haryana News जब उनसे पूछा गया कि क्या गांव चैनत के टी-कनेक्शन विवाद के बाद परियोजना का कार्य रोका गया है, तो उन्होंने इससे साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि परियोजना को टी-कनेक्शन विवाद के कारण नहीं रोका गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News