उदयपुर के पानेरियों की मादड़ी में पार्थिव शिवलिंग निर्माण शुरू
श्रावण के पवित्र माह में भगवान षिव की आराधना बहुत प्रतिफल देती है । इस माह में उदयपुर के पानेरियों की मादड़ी (भट्ट तलाई नोहरे) में पार्थिव षिवलिंग का निर्माण, पूजन, अभिषेक एवं विसर्जन का जन्मो तक फलदायी व लाभकारी रहता है। हमारे उदयपुर में षिवभक्तों को सहज और सरलता से इसका लाभ प्राप्त हो रहा है

श्रावण के पवित्र माह में भगवान षिव की आराधना बहुत प्रतिफल देती है । इस माह में उदयपुर के पानेरियों की मादड़ी (भट्ट तलाई नोहरे) में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, पूजन, अभिषेक एवं विसर्जन का जन्मो तक फलदायी व लाभकारी रहता है। हमारे उदयपुर में शिवभक्तों को सहज और सरलता से इसका लाभ प्राप्त हो रहा है। यह बात वागदी संगम से पधारी नर्बदा मैया की कृपा पात्री साध्वी अखिलेष्वरी दीदीमाँ ने श्रावण मास के दौरान आयोजित सात दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण, अनुष्ठान के पहले दिन कही । यहाँ पर यह अनुष्ठान 21 जुलाई से 27 जुलाई, 2017 तक प्रतिदिन प्रातः 9ः00 बजे से 3ः00 बजे तक चलेगा। इस पवित्र अनुष्ठान में मेनारिया समाज की महिलाओं द्वारा सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर उनका वैदिक मंत्रोचारण द्वारा पूजन व अभिषेक करने का लक्ष्य है । साथ ही साध्वी जी ने स्वदेषी धागे की डोर बांधकर रक्षा बन्धन मनाने का सन्देष माताओं और बहनों को दिया।