हरियाणा में सोलर पैनल लगवाने के लिए उपभोक्ता करें मिस्ड कॉल, तुरत घर पहुचेंगे निगम अधिकारी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में सोलर पैनल कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने में बिजली निगम एक के बाद एक योजनाएं तैयार कर रहा है। अब नई योजना के तहत एक हेल्पलाइन नंबर 9888101912 जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल करते ही बिजली निगम के अधिकारी संबंधित उपभोक्ता से बातचीत कर सोलर पैनल से जुड़ी तमाम जानकारी जैसे फायदा क्या है कितनी बिजली बचत होगी, सभी तरह की जानकारी देंगे।
यहां नहीं, उपभोक्ता चाहे तो बिजली निगम की टीम घर आकर सोलर पैनल लगवाने में भी मदद करेगी।
कारण यह है कि आमजन को सोलर पैनल से संबंधित अभी कम जानकारी है। जिसमें सबसे खास बिंदु वेंडर का कॉलम है, जिसे भरना अनिवार्य होता है, ताकि वेंडर उपभोक्ता से संपर्क कर सकें।
इस तरह होगा काम : जैसे ही कोई उपभोक्ता सोलर पैनल लगवाने के लिए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करेगा तो संबंधित क्षेत्र के बिजली निगम के अधिकारी उपभोक्ता से संपर्क करेंगे।
अधिकारियों को भी लेना होगा सोलर पैनल कनेक्शन
बिजली निगम के अधिकारियों को अब खुद भी सोलर पैनल कनेक्शन लेना होगा, ताकि वे दूसरों को भी खूबियां बता सकें। यह आदेश डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम ने जारी किए हैं। एक तो सोलर कनेक्शनों की संख्या में इजाफा होगा तो दूसरा संबंधित कनेक्शन में आने वाली परेशानियों से भी अधिकारी अवगत होंगे।
सोलर पैनल कनेक्शन के बारे में जानें
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी देती है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बिजली बिल को कम करना और उन्हें 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ देना है।
मुख्यालय की ओर से हमें मोबाइल नंबर 9888101912 जारी किया है। जिस पर मिस्ड कॉल करते ही संबंधित क्षेत्र की बिजली निगम की टीम उपभोक्ता से संपर्क करेगी। घर पर सोलर पैनल कनेक्शन लगवाने में भी टीम मदद करेगी।
- एफआर नरवानी, एसई, ऑपरेशन शाखा, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, हिसार
