ईद के दूसरे दिन भी जारी रहा बधाईयो का सिलसिला

शिया दाउदी बोहरा समाज के लोगों ने ईद के दूसरे दिन भी अपने सगे सम्बन्धियों और मिलने जुलने वालों के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी ।

 | 

शिया दाउदी बोहरा समाज के लोगों ने ईद के दूसरे दिन भी अपने सगे सम्बन्धियों और मिलने जुलने वालों के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी ।

इस अवसर पर सभी धर्म के मिलने जुलने वाले लोगों अपने बोहरा भाईयों के घर जाकर बधाईयॉं दी तो अनेकों लोगों ने वाट्स एप और टेलीफोनिक माध्यम से बधाईया दी ।

समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन ने बताया कि भारत विकास परिषद् के सदस्यों एवं महावीर युवा मंच के सदस्यों ने सन्देश भेजकर बोहरा समाज को ईद की बधाईया दी । नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री किरण महेश्वरी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.जोशी ने ईद की बधाईया दी ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News