ठेका श्रमिकों ने अपनी मांगो को लेकर किया कार्य बहिष्कार

शहर के महाराणा भुपाल चिकित्सालय में विभिन्न इकाइयों में कार्य करने वाले ठेका श्रमिको ने मंगलवार सुबह तीन घंटे का कार्य का बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार के दौरान श्रमिको ने बाल चिकित्सालय, जनाना चिकित्सालय व कार्डियोलोजी विभागों में विरोध प्रदर्शन भी किया।

 | 

इंटक के शाखा अध्यक्ष राजेश चैहान ने बताया कि यहा पर कार्य करने वाले ठेका श्रमिक कई वर्षो से 3000 प्रति माह में ही कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण उनको परिवार चलाने में काफी परेशानियो का सामना करना पड रहा है।

ठेके पर संविदा के नियम लागु नहीं होते हैं। संविदा आधारित नियुक्तियो पर न्यूनतम मजदुरी के साथ समय पर वेतन सहित कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।

एम.बी. चिकित्सालय मे वर्तमान में 350 से अधिक कर्मचारी ठेके पर कार्यरत हैं। जो कई वर्षो से संविदा की मांग कर रहे हैं, जिससे श्रामिको पर ठेकेदारो का शोषण बंद हो सके और श्रमिको का स्थायी वेतनमान हो सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News