हरियाणा के पंचकूला में रावण के अधूरे पुतले छोड़कर ठेकेदार फरार, 100-100 फीट के तीन पुतले बनाने के लिए दिए थे लाखों रुपये

 | 
हरियाणा के पंचकूला में रावण के अधूरे पुतले छोड़कर ठेकेदार फरार, 100-100 फीट के तीन पुतले बनाने के लिए दिए थे लाखों रुपये 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचकूला में दशहरे से पहले रावण के पुतले बनाने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। 100-100 फीट के तीन पुतले तैयार करने की जिम्मेदारी लेने वाला ठेकेदार कथित तौर पर पुतले अधूरे छोड़कर फरार हो गया। ठेकेदार ने पुतले बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए लिए थे। पुतलों का काम अधूरा रहने से दशहरा आयोजन की तैयारियों पर संकट खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों पुतले तैयार नहीं होने के कारण आयोजकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। नुकसान का अनुमान करीब 20 लाख रुपये लगाया जा रहा है। दशहरे के आयोजन से पहले सामने आई इस घटना ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है।

अब आयोजकों के सामने कम समय में पुतलों को तैयार कराने या वैकल्पिक व्यवस्था करने की चुनौती है। 

इस मामले में सेक्टर 5 थाना प्रभारी संदीप कुमार में जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में आयोजकों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News