सिरसा के गांव जमाल में ठेकेदार का मर्डर, हिसाब-किताब के विवाद पर पार्टनर ने मारी गोलियां

 | 
सिरसा के गांव जमाल में ठेकेदार का मर्डर, हिसाब-किताब के विवाद पर पार्टनर ने मारी गोलियां 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार की दोपहर को हरियाणा के सिरसा जिला के गांव जमाल में सोलर प्लांट के ठेकेदार की गोली मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार इस हत्या का आरोप ठेकेदार के पार्टनर पर हैं। इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार है। इस घटना के बाद     घायल ठेकेदार सुभाषचंद्र को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Haryana News

घटना की सूचना मिलने पर नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार व जमाल चौकी इंचार्ज रामकुमार मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, जमाल में हैक्सा सन एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड के नाम से राजस्थान सीमा के समीप सोलर प्लांट लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जब ठेकेदार पर हमला हुआ तब वह प्लांट में मौजूद था, इसी दौरान कुछ युवक सोलर प्लांट में पहुंचे और सुभाष को गोली मार दी। Haryana News

इकलौता बेटा था ठेकेदार

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ठेकेदार 43 वर्षीय सुभाषचंद्र पुत्र बहादुर सिंह करीब एक साल पहले ही गांव आकर रहने लगा था, इससे पहले वह कहीं बाहर रहते थे। वह परिवार का इकलौता बेटा और अविवाहित था और उनके पिता खेतीबाड़ी करते हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि मृतक ठेकेदार का अपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पुलिस उसका अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। जानकारी मिली कि हिसाब किताब किए जाने के दौरान पार्टनर से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News