चंडीगढ़ में ठेकेदार ने लगाया शराब का लंगर, बर्फ में मिलाकर लोगों को पिलाई वोदका, Video हुआ वायरल
Udaipur Times, Chandigarh News : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ से ठेकेदार द्वारा शराब लंगर लगाकर लोगों को शराब पिलाने का वीडियो शोषल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हो गया तो पुलिस भी हरकत में आ गई। जिसके बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर-9 मार्केट में सरेआम शराब का लंगर लगाने के मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए DJ मालिक राजेश सचदेवा के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। Chandigarh News
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने FIR में लिखा है कि शराब ठेके के बाहर खुलेआम लोगों को नई शराब ब्रांड को प्रमोट करने के लिए शराब पिलाई जा रही थी।
वीडियो में शराब ठेके के बाहर स्टॉल लगाकर लोगों को बर्फ के गोलों यानी चुस्की में वोदका मिलाकर मुफ्त में बांटते देखा गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद शराब ठेकेदार की ओर से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था, जिसे विवाद बढ़ने के बाद डिलीट कर दिया गया। हालांकि, तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। Chandigarh News
चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने कहा कि सेक्टर-9 के जिस शराब ठेके के बाहर यह काम किया गया है, उसके लाइसेंस होल्डर को नोटिस जारी कर इस बारे में जवाब मांगा गया है। Chandigarh News
मिलाई गई वोदका
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके के बाहर एक प्रमोशनल स्टॉल लगाया गया था। यहां लोगों को जामुन फ्लेवर वाली बर्फ की चुस्की दी जा रही थी, जिसमें वोदका मिलाई गई थी। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग स्टॉल के आसपास खड़े दिखाई दिए और कई लोग हाथों में शराब वाली चुस्की लिए नजर आए।
शराब का लंगर
शराब का यह लंगर कई घंटों तक चलता रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। Chandigarh News
VIDEO डाल प्रमोशन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि नए शराब ब्रांड के प्रमोशन के लिए यह आयोजन किया था। वीडियो में स्टॉल पर युवाओं की भीड़ दिखाई दे रही थी। इस मामले में शराब पिलाने वाले राजेश सचदेवा ने उस दिन वहां DJ लगा रखा था। हालांकि पुलिस ने एक पर मामला दर्ज कर लिया है।
