घटिया कार्य कर रहे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा
चेतक सर्कल भण्डारी दर्शक मण्डप के सामने पेवर ब्लॉक, फूटपाथ निर्माण कार्य की अनुमति प्राप्त हो गई है
पारस सिंघवी द्वारा बताया गया कि नगर निगम उदयपुर द्वारा वार्ड 04 चेतक सर्कल भण्डारी दर्शक मण्डप के सामने पेवर ब्लॉक, फूटपाथ निर्माण कार्य की अनुमति प्राप्त हो गई है एवं तुरन्त कार्यवाही करते हुए निगम अधीक्षण अभियन्ता अरूण व्यास एवं गुण नियन्त्रण प्रभारी महेन्द्र समदानी को चल रहे कार्य के निरीक्षण तथा किये गये घटिया कार्य को अविलम्ब हटवाने के निर्देश दिये।
निगम के अधीक्षण अभियन्ता एवं गुण नियन्त्रण प्रभारी महेन्द्र समदानी द्वारा मौके पर निरीक्षण के दौरान ठेकेदार द्वारा कर रहे घटिया
निर्माण कार्य को हटवाया गया। साथ ही सिंघवी द्वारा यह भी कहा गया कि शहर के चल रहे निर्माण कार्यो की जांच की जावें तथा जहां-ंजहां भी घटिया कार्य किये जा रहे हो उन्हे भी तुडवाया जावें एवं ठेकेदार को सख्ती से पाबन्द किया जावें एवं इस प्रकार की पुनावर्ति होने से ठेकेदार को ब्लेक लिस्ट किया जावें।
