करेंसी जमा कराने व एटीएम से पैसा निकालने के लिए उदयपुर में कण्ट्रोल रूम बनाया गया

भारत सरकार द्वारा 500 व 1000 के नोट प्रचलन से हटा देने के कारण आमजन द्वारा पुराने नोट को नई करेन्सी में बदलने, अप्रचलित करेन्सी के नोट अपने खाते में जमा कराने व एटीएम से पैसा निकालने के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत व बाधा के निराकरण के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय नियंत्रण कक्ष […]

 | 
करेंसी जमा कराने व एटीएम से पैसा निकालने के लिए उदयपुर में कण्ट्रोल रूम बनाया गया

भारत सरकार द्वारा 500 व 1000 के नोट प्रचलन से हटा देने के कारण आमजन द्वारा पुराने नोट को नई करेन्सी में बदलने, अप्रचलित करेन्सी के नोट अपने खाते में जमा कराने व एटीएम से पैसा निकालने के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत व बाधा के निराकरण के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. बुनकर ने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0294-2414620 रहेंगे तथा इसके प्रभारी अधिकारी जिला परियोजना अधिकारी सुधीर दवे होंगे। जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी राजेश माथुर व सर्व शिक्षा के सहायक परियोजना समन्वयक राजेश सालवी इसमें सहयोगी होंगे। नियंत्रण कक्ष द्वारा इस प्रक्रिया से संबंधित शिकायत प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News