विधानसभा आमचुनाव 2018 के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
विधानसभा आमचुनाव 2018 के तहत जिला स्तर पर आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला कलक्टर कार्यालय के कमरा नंबर 114 में चुनाव नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 0294-2414620 है। इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के व्याख्याता डाॅ. महामाया प्रसाद चौबीसा व सहायक प्रभारी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक पन्नालाल रेगर होंगे। प्रभारी अधिकारी डाॅ. चौबीसा के मोबाइल नंबर 9829430220 है।

उदयपुर, 01 अक्टूबर, विधानसभा आमचुनाव 2018 के तहत जिला स्तर पर आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला कलक्टर कार्यालय के कमरा नंबर 114 में चुनाव नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 0294-2414620 है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बिष्णुचरण मल्ल्कि द्वारा जारी आदेशानुसार नियंत्रण कक्ष में राउण्ड द क्लाॅक चौबीस घंटे कर्मचारी कार्यरत रहेंगे जो 8-8 घंटे की शिफ्ट में कार्य करेंगे। इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के व्याख्याता डाॅ. महामाया प्रसाद चौबीसा व सहायक प्रभारी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक पन्नालाल रेगर होंगे। प्रभारी अधिकारी डाॅ. चौबीसा के मोबाइल नंबर 9829430220 है।