इन्जीनियर्स डे के उपलक्ष में गिट्स में इण्डसट्रियल एक्सपर्ट द्वारा वार्तालाप

गीतांजली इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्ट्डीज (गिट्स) डबोक, उदयपुर द्वारा सिविल विभाग के तत्वाधान में ”रेडीमिक्स कंक्रीट प्लांट“ पर सेमिनार आयोजन किया गया। इस सेमिनार में जे.के. सीमेंट उदयपुर संभाग के जनरल मेनेजर डी.एन. नागर ने विद्यार्थियों के समक्ष सिविल तकनीक रेडीमिक्स कंक्रीट प्लांट के बारे में अपने विचार रखे।

 | 

गिट्स डायरेक्टर डाॅ विकास मिश्र ने बताया कि इन्जीनियर्स डे सर विश्वेश्वरैया के मानव समाज के अतुलनीय योगदान के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। साथ ही कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आज के भावी इंजीनियर्स को रेडीमिक्स तकनीक के विशेषताओं के बारे में अवगत कराना था। रेडीमिक्स से कंस्ट्रक्शन में गति आती है तथा सामग्री के क्षय की संभावना कम रहती है। पर्यवेक्षण व श्रम लागत को कम करती है। साथ ही कच्चे माल पर नियंत्रण बना रहता है।

वित्त नियंत्रक बी.एल.जागिंड ने कहा कि आज के आधुनिक युग में इस तरह के तकनीकी की समाज को आवश्यकता है जिससे कम लागत में बेहतर तकनीक का इस्तेमाल करके कम समय में बेहतर निर्माण सुनिश्चित कर सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News