मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह 21 को

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर द्वारा वर्ष 2013 की परीक्षा में उत्तीर्ण उपाधिधारियों के लिए 22वां दीक्षान्त समारोह 21 दिसम्बर को प्रातः 11.30 बजे आयोजित किया जायेगा।

 | 

विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव ने बताया कि दीक्षान्त समारोह में समस्त स्नातकोत्तर, एम.फिल एवं पीएचडी उपाधिधारियों को उपाधियों एवं स्वर्णपदक धारियों को स्वर्ण पदक दिये जायेंगे। दीक्षान्त समारोह से संबंधित सूचना व समारोह में उपस्थित होने की लिखित सूचना के प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News