मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह 21 दिसम्बर को

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर द्वारा 2012 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उपाधिधारियों के लिए 21 दिसम्बर को प्रात: 11.00 बजे दीक्षान्त समारोह आयोजित किया जायेगा।

 | 

इस समारोह में समस्त स्नातकोत्तर, एमफिल व विद्यावाचस्पति (पीएचडी) उपाधिधारियों को उपधियाँ व स्वर्ण पदक धारकों को स्वर्ण पदक दिये जायेंगे।

दीक्षान्त समारोह से संबंधित सूचना प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट से डाउनलोड किये जा सकते हैं। समारोह में उपस्थित होने के इच्छुक उपाधिधारी 02 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक समारोह में उपस्थित होने की लिखित सूचना संलग्न प्रारूप में 400 रूपये मय शुल्क के डिमाण्ड ड्राफ्ट/पे ऑर्डर वित्त नियन्त्रक, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर के नाम सहित सहायक कुल सचिव को प्रेषित कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News