कॉपियां एंव स्कूली ड्रेसेस वितरीत
लायन्स क्लब लेकसिटी द्वारा आज नीमचखेड़ा स्थित दो राजकीय विद्यालयों में 92 निर्धन बच्चों को स्कूली पौशाकें एवं 1200 कॉपियां वितरीत की गई।
| Sep 2, 2014, 19:53 IST
लायन्स क्लब लेकसिटी द्वारा आज नीमचखेड़ा स्थित दो राजकीय विद्यालयों में 92 निर्धन बच्चों को स्कूली पौशाकें एवं 1200 कॉपियां वितरीत की गई।
क्लब अध्यक्ष आर.के.चतुर ने बताया कि क्लब की ओर से विद्यालय के 40 बच्चों को स्कूली ड्रेस व 600 कॉपियां तथा एक अन्य सरकारी विद्यालय में 52 बच्चों को स्कूली ड्रेस एवं 600 कॉपियां वितरीत की गई।
इस अवसर पर दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यपक, अध्यापक, छात्र-छात्राएंं, क्लब के सचिव अशेाक जैन, दीपक हिंगड़, संयोजक जे.एस.पोखरना, एम.एस.खमेसरा , वी.सी.व्यास सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।