कोरोना जागरूकता रैली निकाली गई

ट्रैफिक पुलिस और लेडी पेट्रोल टीम के द्वारा संयुक्त रूप से लोगों में कोरोना बीमारी के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से एक जागरुकता प्रोग्राम की शुरुआत आज ट्रैफिक ऑफिस दिल्ली गेट से निकाली गई 
 | 
जागरूकता रैली में आमजन को कोरोना से बचने के लिये घरो में रहने की हिदायत दी गयी, आम जन के सिर पर मडंराते हुए कोरोना वायरस को हेलमेट के रूप में प्रतिरूपित किया जाकर लोगो को को उसके खतरे के बारे में अवगत कराया गया है। 

उदयपुर 1 अप्रैल 2020 । कोरोना महामारी के विरुद्ध आम जनता को जागृत करने हेतु सुश्री सुधा पालावत उप अधीक्षक यातायात शाखा उदयपुर एंव श्रीमती चेतना भाटी उपअधीक्षक पुलिस महिला अपराध एंव अनुसंधान प्रकोष्ठ उदयपुर के नेतृत्व में लेडी पेट्रोल टीम एंव यातायात पुलिस के सयुंक्त तत्वाधान में जागरूकता रैली का शुभारम्भ देहलीगेट से किया गया। 

जागरूकता रैली में आमजन को कोरोना से बचने के लिये घरो में रहने की हिदायत दी गयी, आम जन के सिर पर मडंराते हुए कोरोना वायरस को हेलमेट के रूप में प्रतिरूपित किया जाकर लोगो को को उसके खतरे के बारे में अवगत कराया गया है। 

साथ ही स्लोगन द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लोगो को जागरूक करने के लिए वाहन रैली निकाली गई। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News