कोरोना केस: 15 दिन में 150% मरीज बढ़े - स्वास्थय मंत्रालय


कोरोना केस: 15 दिन में 150% मरीज बढ़े - स्वास्थय मंत्रालय

देश में एक्टिव केस 2% से कम

 
कोरोना केस: 15 दिन में 150% मरीज बढ़े - स्वास्थय मंत्रालय

16 राज्यों में से 70 जिलों में कोरोना केस,

देश में वैक्सीन के वेस्टेज का रेट 6.5%

कोराना महामारी के संक्रमण के मामले धीरे धीरे कम हुए थे कि मार्च महीने में कोरोना मरीजों की संख्या में इज़ाफा हुआ है। स्वास्थय मंत्रालय ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर जानकारी दी। हेल्थ सेकटरी ने प्रेस कांफ्रेस हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि देश में कोरोना के मामले बढ़ना चिंताजनक है, लेकिन हालात अब भी काबू में हैं। देश में एक्टिव केस 2% से कम हैं। एक्टिव केस में सबसे ज्यादा 60% हिस्सेदारी अकेले महाराष्ट्र की है। 45% मौतें भी यहीं हो रही हैं।

16 राज्यों के 70 जिलों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। यहां 1 से 15 मार्च तक नए मामलों में 150% बढ़ोतरी हुई है। हेल्थ सेक्रेटरी ने बताया कि अब तक देश में वैक्सीन के 3.51 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। 15 मार्च को पूरी दुनिया में लगभग 83 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें से 36% डोज भारत में लगाए गए। देश में वैक्सीन के वेस्टेज का रेट 6.5% है।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 17.6% और 11.6% वैक्सीनेशन दर्ज किया गया है। भारत में कुल एक्टिव केस 2.34 लाख है। महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में ही 76.4% एक्टिव केस हैं। इनमें अकेले महाराष्ट्र में 60% कोरोना के मामले हैं।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal