सरकारी हॉस्पिटल में कोरोना की जांच निशुल्क जबकि प्राइवेट में 1200 रु में
| Oct 7, 2020, 18:35 IST
सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक अच्छा फैसला लिया है। आपको बता दे कि सरकार कोरोना की जांच करवाने के लिए निजी हॉस्पिटलों में कीमत सस्ती कर दी है। जहां पहले जांच 2200 में की जाती थी अब वही जांच की कीमत 1200 रु कर दी है। इससे सभी को जांच कराने में आसानी होगी वही ज्यादा से ज्यादा जांच भी हो सकेगी।
जांच शुल्क 1200 रूपये में में जीएसटी और सभी टैक्स शामिल होगें। वही इससे पहले सरकार ने 20 जून को प्राइवेट लैब्स में कोरोना की जांच के लिए RT-PCR जांच की कीमत 2200 तक की थी. अब प्राइवेट लैब्स में जांच की कीमत 1200 रु होगी।
