राजस्थान में कोरोना के न्यू स्ट्रेन ने दी दस्तक

भारत में कोरोना के न्यू स्ट्रेन से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 29 से बढ़कर 38

 | 

भारत पहला देश बन गया है जिसने इस स्ट्रेन को आइसोलेट करने में कामयाबी हासिल की    

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कारण पूरी दुनिया में दहशत है। राजस्थान में कोरोना के मामले कम हुए थे कि वहीं अब कोरोना के न्यू स्ट्रेन का मामला नज़र आया है। श्रीगंगानगर जिले में कोरोना संक्रमण के यूके स्ट्रेन के तीन संक्रमित लोग मिले है।

यह तीनों 18 दिसंबर को ब्रिटेन से लौटे थे। जिसके बाद चिकित्सा विभाग और अधिकारी सतर्क हो गए है। इन सभी को श्रीगंगानगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। जहां तीनों डॉक्टर की निगरानी में है। वहीं अब भारत में कोरोना वायरस के असर के बारे में स्वास्थय मंत्रालय ने कहा है कि भारत में कोरोना के न्यू स्ट्रेन से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 29 से बढ़कर 39 हो गई है।

आपको बता दे कि भारत पहला देश बन गया है जिसने इस स्ट्रेन को प्रयोगशाला में (आइसोलेट) करने में कामयाबी हासिल की है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News