भीलवाड़ा के कोरोना पॉजिटिव डॉ मित्तल उदयपुर में रुके थे तीन दिन
उदयपुर के क्लब महिंद्रा होटल में 15 से 17 मार्च रुके थे
| Mar 21, 2020, 20:23 IST
क्लब महिंद्रा के सभी कर्मचारियों को आइसोलेट की तैयारी
उदयपुर 21 मार्च 2020। भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए डॉ अलोक मित्तल उदयपुर में 15 से 17 मार्च तक उदयपुर के क्लब महिंद्रा होटल में तीन दिन तक रुके थे डॉ मित्तल सऊदी के एक ग्रुप में साथ यहाँ आये हुए थे।
जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। होटल क्लब महिंद्रा के कर्मचारियों को आइसोलेट करने की तैयारी शुरू हो गई है। वही प्रशासन इस बात की भी जानकारी जुटा रहा है की उदयपुर प्रवास के दौरान डॉ मित्तल यहाँ कितने लोगो के सपर्क में आये है।
उधर भीलवाड़ा में बांगड़ अस्पताल में डॉ मित्तल के सपर्क में आये 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। भीलवाड़ा में कर्फ्यू जारी है। इस बीच भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 11 हो गई है। जबकि प्रतापगढ़ में विदेश से लौटे एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है।
