बन्धुत्व से प्रेम डायरेक्ट्री का वितरण एवं कोरोना योद्धा सम्मान समारोह आयोजित

जैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल फेडरेशन

 | 
कोरोना योद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया गया

उदयपुर 18 सितम्बर 2020। जैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल फेडरेशन के मेवाड़ रीजन द्वारा प्रकाशित ग्रुप डायरेक्टरी बधुत्व से प्रेम का आज विश्वविद्यालय मार्ग स्थित सन काॅलेज सभागार में वितरण एवं जेएसजीआईएफ कोरोना योद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्त मेवाड़ रीजन पदाधिकारीगण, जोन कॉर्डिनेटर, सभी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष एवं अध्यक्ष उपस्थित थे।

सचिव अरुण मांडोत ने बताया कि आज सम्पूर्ण विश्व एकजुट होकर कोरोना महामारी से लड़ रहा है, ऐसे कठिन समय मैं कोरोना योद्धाओं द्वारा किये गए सेवा कार्य मानवता की एक नई मिसाल स्थापित की हैं। इसी होंसले और जज्बें को सलाम करने हेतु जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़ रीजन द्वारा 10 सेवार्थियों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र एवं उपरणा से सम्मानित किया गया।

ये हुए सम्मानित 

समारोह में महावीर कुमार भाणावत, अनिल नाहर, लक्ष्मण सिंह मेहता, महेन्द्र पोखरना, राकेश नन्दावत, पुनीत बांठिया, मुकेश जैन (मुण्डलिया), आशीष हरकावत, श्रीमति सुनीता पिंकी माण्डावत, श्रीमति सुनीता हिंगड़ को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मेवाड़ रीजन चेयरमैन आर सी मेहता, आर एल जोधावत, हिमांशु मेहता, सुभाष मेहता, जितेन्द्र हरकावत, महेश पोरवार, नितिन सेठ आदि मौजूद थे। समारोह में सभी ग्रुप्स के अध्यक्ष को मेवाड़ रीजन द्वारा प्रकाशित डायरेक्टरी बधुत्व से प्रेम का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए एव सरकारी नियमों को ध्यान में रखते हुए किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News