गीतांजली में कॉरोनेरी हार्ट डिजीज सेमीनार आयोजित
गीतांजली मेंडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कॉरोनेरी हार्ट डिजीज विषय में सेमीनार आयोजित किया गया। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित सेमीनार में छात्रों द्वारा हृदय रोगों से बचने के उपाय व उपचार के बारे में चर्चा की गई।

कॉलेज की डीन डॉ. खदिजा ए. सैफी व डॉ. प्रतिभा मेहता के निर्देशन में आयोजित किया गया। सेमीनार में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली अपनाने से हृदय रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में जीवनशैली बदलकर हृदय रोगों से बचा जा सकता है।
एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र कार्तिकेय नथिया ने संबोधन में हृदय की सरंचना के बारे में बताते हुए उसमें रक्त प्रवाह, धमनियों आदि की जानकारी दी। वहीं नेहल मिंडा ने क्लीनीकल मैनीफेस्टेशन (जांचे एवं उपचार) संबंधित जानकारी दी। एमबीबीस अंतिम वर्श (पार्ट-1) के छात्र शिरिश सहीवाला ने बताया कि व्यायाम करने, खानपान कम वसा वाली वस्तुओं का सेवन करने, तली हुई वस्तुओं का कम उपयोग करने धुम्रपान नहीं करने, हरी सब्जियों का अधिक सेवन कर हृदय रोग होने की संभावनाएं कम हो जाती है। सेमीनार में 150 विद्यार्थियों व चिकित्सकों ने भाग लिया।