नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर निगम ने सम्पति कुर्क की

नगरीय विकार कर जमा नहीं करवाने वाले बकायादारों के विरुद्ध निगम द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए आज दिनांक 30. 11. 2016 को मकान न. 240 ठक्कर बप्पा कॉलोनी स्थित कृष्णा एवं शिव मोटर्स की सम्पति कुर्क की गई।

 | 
नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर निगम ने सम्पति कुर्क की

नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने वाले बकायादारों के विरुद्ध निगम द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए आज दिनांक 30. 11. 2016 को मकान न. 240 ठक्कर बप्पा कॉलोनी स्थित कृष्णा एवं शिव मोटर्स की सम्पति कुर्क की गई। निगम में इनका कुल नगरीय विकास कर पेटे 3,96,552 /- रुपये बकाया है। निगम द्वारा समस्त बकायादारों को सूचित किया जाता है कि वे निगम में अपनी बकाया नगरीय विकास कर राशि तुरंत जमा करावे एवं वसूली की होने वाली कार्यवाही की कठिनाइयों से मुक्ति पावे।

नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताय कि वर्तमान में बकाया राशि की वसूली में 50% की छूट दी जा रही है एवं 15 दिसंबर 2016 तक पुराने 500/- रुपये के नोट भी स्वीकार किये जा रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News