विभिन्न कार्यों के लिए निगम ने जारी किये 1.26 करोड़ रूपये

नगर निगम की महापौर रजनी डांगी ने मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डा में विकास कार्यां के लिए लगभग 1.26 करोड़ रूपये के कार्यादेश जारी किये।

 | 

नगर निगम की महापौर रजनी डांगी ने मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डा में विकास कार्यां के लिए लगभग 1.26 करोड़ रूपये के कार्यादेश जारी किये।

महापौर डांगी ने बताया कि इन कार्यों में वार्ड 22 संतोषनगर मेन रोड पर नाला एवं गली न. 2,3,4,7 में नाली निर्माण कार्य हेतु 11.64 लाख रूपये, निगम द्वारा शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम एवं समारोह में उद्घाटन पट्टिका लिखने व लगाने के कार्य हेतु 07.17 लाख रूपये, वार्ड 6 रा.बा.मा.विद्यालय, गरीबनगर में कमरा निर्माण हेतु 5.59 लाख रूपये, वार्ड 28 गायत्री नगर व अम्बे कालोनी, बैंक कालोनी में पेवर रोड निर्माण हेतु 11.05 लाख रूपये, वार्ड 28 हि.म.शिव मार्ग गली व मिनाक्षी होटल से डूंगला हाउस तक पेवर द्वारा रि-कारपेटिंग कार्य हेतु 9.97 लाख रूपये, वार्ड 8 चम्पा कालोनी में सी.सी.नाली व अन्य निर्माण कार्य हेतु 7.48 लाख रूपये, वार्ड 23 कृष्णा कालोनी एवं शांतिनगर में नाली निर्माण हेतु 7.99 लाख रूपये, वार्ड 23 शांति वाटिका के सामने झामर कोटडा मेन रोड पर नाला निर्माण कार्य हेतु 3.70 लाख रूपये, वार्ड 23 विजय सिंह पथिक नगर में नाली नाला क्रोस निर्माण हेतु 12.91 लाख रूपये एवं सबडिवीजन प्रथम में विभिन्न जगहों पर नाली, क्रोस, नाला निर्माण एवं मरम्मत कार्य हेतु 48.54 लाख रूपये के कार्यादेश जारी किये गये है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News