भ्रष्टाचार: एक सार्वभौमिक समस्या – क्या मीडिया बनेगा इससे लड़ने का माध्यम?
एलएनजे भीलवाड़ा समूह, भीलवाड़ा 2020 के तत्वावधान में समाज की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करने के लिए समूह ‘‘मेवाड़ क्षेत्रीय इंटर कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता’’ के प्रथम चरण का आयोजन मंगलवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अन्तर्गत साईंस कॉलेज परिसर में किया गया।

प्रतियोगिता में उदयपुर शहर के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘‘भ्रष्टाचार: एक सार्वभौमिक समस्या – क्या मीडिया बनेगा इससे लड़ने का माध्यम?’’ था। महाविद्यालय के बी.कॉम. तृतीय वर्ष छात्र विकास जैन ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी परमार ने बताया कि एलएनजे भीलवाड़ा समूह के द्वारा आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रथम चरण की प्रतियोगिता भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और उदयपुर में अलग-अलग समय पर आयोजित हो रही है। उदयपुर जिला स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र विकास जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिला स्तर पर चुने गये दो विद्यार्थियों को अंतिम चरण जो कि 20 जनवरी 2013 को भीलवाड़ा में आयोजित होगा, उसमें भाग लेगें।