अब परिषद् हुई सख्त, झीलों में नहाते लोगो के कपड़े ज़ब्त
उदयपुर की झीलों को साफ व सुन्दर रखने की मुहीम के चलते आज नगर परिषद के जत्थे ने झील-क्षेत्रों में कड़ी कर

उदयपुर की झीलों को साफ व सुन्दर रखने की मुहीम के चलते आज नगर परिषद के जत्थे ने झील-क्षेत्रों में कड़ी करवाई की।
आज सुबह नगर परिषद के जत्थे ने झीलों साफ व सुन्दर के कानून के तहत स्वरूप सागर में कपड़े धोती महिला को रोका जिसपर महिला ने जत्थे का विरोध किया परन्तु महिला के कपड़े ज़ब्त करलिए गए और चेतावनी दी गयी की घाट पर कपड़े न धोंवे।
इसी करवाई के चलते फतह सागर में नहा रहे दो व्यक्तियों के कपड़े भी जप्त कर लिए गये एंव उन्हें भी चेतावनी दी गयी कि दुबारा यहाँ नहाने पर जुर्मना लगा दिया जायेगा।
झीलों को प्लास्टिक रहित बनाने को लेकर दस्ते ने मुम्बईया बाज़ार कि दुकानों की जांच की और देखा की प्लास्टिक का उपयोग तो नहीं हो रहा है।
फतह सागर के किनारे लगा कचरापात्र टुटा पाया गया, जिसे तुरंत प्रभाव से हटा कर दूसरा लगा दिया गया।
इस पूरी कारवाई का मार्गदर्शन कर रहे स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अधिकारी देवेन्द्र सेनी ने बताया की, झील को गन्दा करना क़ानूनी अपराध है, और अगर कोई इसे करता पकड़ा गया तो रस. 2000 जुर्मना देना होगा।
सफाई के इस अभियान से नगर परिषद भी अनछुआ नहीं रहा एंव यहाँ परिसर में स्थित झरने की सफाई में मजदूर जुटे हुए नजर आए।