geetanjali-udaipurtimes

पार्षद गरिमा पठान ने घर की टंकी में कूदकर की ख़ुदकुशी

दयपुर नगर निगम के वार्ड 46 की भाजपा पार्षद गरिमा पठान का शव देर रात उसी के घर की पानी की टंकी में मिला। सूत्रों के अनुसार प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, पुलिस मृत्यु के कारणों व् अन्य बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

 | 
पार्षद गरिमा पठान ने घर की टंकी में कूदकर की ख़ुदकुशी

उदयपुर नगर निगम के वार्ड 46 की भाजपा पार्षद गरिमा पठान का शव देर रात उसी के घर की पानी की टंकी में मिला। सूत्रों के अनुसार प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, पुलिस मृत्यु के कारणों व् अन्य बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

मीडिया की जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 46 की पार्षद गरिमा पठान का शव देर रात सिलावट वाड़ी स्थित उनके घर की पानी की टंकी में पडा हुआ मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात गरिमा अपने बेटे और बेटी के साथ अपने घर पर ही मौजद थी। बताया जा रहा है की बुधवार को उनकी शादी की सालगिरह भी थी। गरिमा पठान का पति शहर से बाहर डूंगरपुर गया हुआ था इसलिए उन्होंने काफी देर तक पति से बात की। चूँकि बच्चों की भी परीक्षा चल रही है इस वजह से रात बारह बजे तक बच्चे पढ़ते रहे बाद में सोने के लिए चले गए। देर रात करीब 3 बजे बच्चों की आँख खुली और उन्होंने अपनी माँ को पास में नहीं देख घर में ढूंढा। बाद में छत पर जा कर देखा तो पानी की टंकी का ढक्कन खुला हुआ था, अन्दर झाँक कर देखा तो माँ को पानी में डूबा हुआ पाया। बच्चो ने आवाज़ देकर पड़ोसियों को बुलाया।

मौके पर घंटाघर थाना पुलिस ने पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद शव को टंकी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार वहां पर कुछ मेडिसिन गोलियों के रेपर भी मिले जिससे कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने गोलिया भी खायी हुई थी। जानकारों का मानना है कि पिछले कुछ दिनों से गरिमा पठान काफी तनाव में थी। तनाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सारे बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal