देश नही बंटने देंगे, गाय नहीं कटने देंगे
गौमाता प्रकृति से 21 प्रतिशत आक्सीजन ग्रहण करती है और 5 प्रतिशत आक्सीजन उपयोग करके 16 प्रतिशत आक्सीजन वायुमण्डल वापस छोड देती है। उसी गौमाता की सब युवाओं को एकजुट होकर रक्षा करनी है यह बात श्री मेवाड महाकाली सेना द्वारा आयोजित हिन्दू युवा जागृति सम्मेलन चैम्बर ऑफ कॉमर्स कार्यालय मे सैकडो युवाओं को सम्बोधित करते हुऐ भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भटट् ने कही ।

कार्यक्रम संयोजक पं. सुनील शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुऐ बताया कि गौरक्षा हित, गौ सरक्षण, गौ संवर्धन के उदेश्य से आयोजित इस सम्मेलन रखा गया जिसमें मु.अ. भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भटट् ,अध्यक्षता श्री मेवाड महाकाली सेना संस्थापक एवम् भाजयुमो प्रदेश प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह झाला, वि.अ भाजयुमो जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, श्री महाकाली सेना प्रदेश प्रवक्ता हरि सिंह ने की।
कार्यक्रम 11 बजे प्रारम्भ किया गया सबसे पहले माँ काली की प्रतिमा के समक्ष दिप प्रवज्लित कर के अतिथीयों ने कार्यक्रम का श्री गणेश किया तथा इसके बाद अतिथीयों का मेवाडी पगडी,भगवा उपरना व माल्यार्पण कर स्वागत किया । इसके बाद सम्मेलन को जिनेन्द्र शास्त्री ने सम्बोधीत करते हुऐ कहा कि अगर कांग्रेस चाहती तो गौरक्षा विधेयक भारत में कब का लागू करवा दिया जाता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने पूर्व में चुनावी घोषणा पत्र में भी गौहत्या को रोकने कि पहल कि तथा शास्त्री ने कहा कि अंग्रेजों ने जाते जाते गौहत्या, मदिरालय एवम् वैश्यालय स्थापित कर भारत कि संस्कृति को तहस-नहस करने का पैंतरा अपनाया जिसका परिणाम गौहत्या के रूप में सामने आ रहा है ।
सेना के संस्थापक लक्ष्मण सिंह झाला ने भी सम्मेलन को उर्जावान बनाने हेतु कहा कि गौरक्षा के लिऐ युवाओं को आगे आना हि होगा और इसके लिये अगर युवाओं को जेल भी जाना पडे तो पिछे नहि हटना होगा ।सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयेश चम्पावत,महाकाली सेना के उपाध्यक्ष राजकुमार,भाजयुमो जिला महामंत्री गजैन्द्र भण्डारी ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया।