देहात कांग्रेस ने दी इंदिरा गाँधी को श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा प्रियदर्शनी की जयनित पर आज देहात कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला की अगुवार्इ में कांग्रेसजनों ने स्व. इनिदरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 | 

देहात कांग्रेस ने दी इंदिरा गाँधी को श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा प्रियदर्शनी की जयनित पर आज देहात कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला की अगुवार्इ में कांग्रेसजनों ने स्व. इनिदरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर कार्यालय में ”महिला सशकितकरण” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ जिसमें विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि इंदिरा गांधी ने विपरीत परिस्थितिओं  में देश का नेतृत्व करते हुए देश का समग्र विकास किया। इंदिरा गांधी के शासनकाल के दौरान ही हुए भारत-पाक युद्ध में भारत को विजयी दिला स्वतंत्र बांग्लादेश का निर्माण कराने में भी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। बैंको का राष्ट्रीयकरण, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, गांव-गरीब एवं दलित के हित में कर्इ जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्माण किया साथ ही संगठन में भी सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आज के दिन संकल्प लेने का आहवान किया कि केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यकित तक ले जाने का लक्ष्य लेवे। उन्होनें कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यों एवं उनके साहस को देखते हुए विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी को संसद में उन्हें दुर्गा का अवतार कहना पडा। उन्होंने महिलाओं के हित में कर्इ योजनाओं का निर्माण किया और महिला होकर विश्व समुदाय को अपने फैसलो तथा साहस से महिला सशकितकरण का मजबूत उदाहरण दुनिया के सामने प्रस्तुत किया।

विचार गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए ए.आर्इ.सी.सी. के पर्यवेक्षक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की झांसी वाली रानी थी और संयोग से आज ही के दिन झांसी की रानी लक्ष्मीबार्इ का जन्मदिवस भी है।

इस अवसर पर विधायक बसन्तीदेवी मीणा, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल सांखला, फतहनगर नगर पालिका अध्यक्ष गोकुल गमेती, पीसीसी सदस्य बाबूलाल खटीक, नवलसिंह चुण्डावत, झाड़ोल प्रधान कन्हैयालाल खराड़ी, गोगुन्दा प्रधान तुलसी मेघवाल, सलुम्बर प्रधान शान्ता मीणा, सराडा प्रधान रेशमा मीणा, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिकन्दर युसुफजर्इ, किसान कांगे्रस सचिव रमेशपुरी, कांग्रेस सचिव कमलसिंह चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष मांगीलाल चौधरी, नानसिंह सिसोदिया, जीतसिंह चुण्डावत, महेश पालीवाल, कचरूलाल चौधरी, गौतमलाल मीणा, देवेन्द्र मीणा, ओमप्रकाश गमेती, हीरालाल दरांगी, शारदा मीणा, शान्ता प्रिन्स, भावना पालीवाल, सैयद मुर्तजा हुसैन साबरी, महामंत्री हरिसिंह झाला, गोविन्दसिंह कृष्णावत, राजेश मेनारिया, धर्मेन्द्र राजोरा, रतनसिंह राजावत, देवीलाल सुथार, मदन पणिडत, कौशल नागदा, मोहम्मद इदरीस शेख सहित कर्इ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News