बैंक कर्मियों की आज देशव्यापी हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के तहत सोमवार को बैंक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बैंक तिराहे पर प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों ने एकत्रित होकर नारेबाजी की जमकर आक्रोश जताया। इसके तहत शनिवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल का असर उदयपुर में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते मंगलवार को बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा।

 | 

 संघ के पीएस खींची ने बताया कि सभी सरकारी बैंक हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। प्राइवेट बैंकों ने सहमति नहीं जताई है। लेकिन उनको भी हड़ताल में शामिल किया जाएगा। सोमवार को प्रदर्शन के बाद सभा को सं‍बोधित करते हुए वक्ताओं ने विमुद्रीकरण के दौरान किए गए अतिरिक्त कार्य का उचित मुआवजा देने, ग्रेच्युटी की सीमा हटाने, सेवानिवृति पर अवकाश नकदीकरण और ग्रेच्युटी पर आयकर समाप्त करने की मांग की।
संघ के डीके जैन ने बताया कि बैंक कर्मचारियों का 11वां वेतन समझौता लागू होना है। ऐसे में वेतन समझौते के साथ पेंशन योजना में सुधार करने की भी मांग की गई।
Source: Dainik Bhaskar

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News