दम्पति की विषाक्त सेवन से मौत

आज नाई थाना क्षेत्र में एक दम्पति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पड़ोसियों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवो को मोर्चरी में रखवा दिया है।

 | 
आज नाई थाना क्षेत्र में एक दम्पति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पड़ोसियों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवो को मोर्चरी में रखवा दिया है।

नाई पुलिस ने बताया कि रायता, नाई निवासी सावरा मीणा (25) व उसकी पत्नी लीला मीणा (20) को आज उनके पड़ोसियों ने सावरा को घर के बाहर व लीला को घर के अंदर मृत अवस्था में देख कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया है।

जानकारी जुटाकर पुलिस ने बताया कि दम्पति ने 7 माह पूर्व प्रेम विवाह किया था, तब से यह दम्पति रायला में रहकर मजदूरी कर रहे थे। पुलिस के प्रथम दृष्टिकोण से मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News