हरियाणा में कल कोर्ट का काम रहेगा ठप, वकीलों ने किया ये बड़ा ऐलान

 | 
हरियाणा में कल कोर्ट का काम रहेगा ठप, वकीलों ने किया ये बड़ा ऐलान

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में वकीलों का लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) योजना के विरोध में आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसी के चलते सिरसा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और जॉइंट एक्शन कमेटी हरियाणा के संयोजक एडवोकेट गंगा राम ढाका ने रतिया बार एसोसिएशन का दौरा किया। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर LADC योजना के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की।

इस बैठक के दौरान गंगा राम ढाका ने कहा कि 3 अगस्त 2026 को LADC योजना के विरोध में रतिया बार एसोसिएशन में न्यायिक कार्य पूरी तरह बंद रखा जाएगा। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से इस विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया कि 7 अगस्त 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राज्य स्तरीय महापड़ाव और धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने रतिया सहित पूरे हरियाणा के वकीलों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने का आग्रह किया।

जानकारी के मुताबिक, गंगा राम ढाका ने कहा की LADC योजना अधिवक्ताओं के हितों के अनुकूल नहीं है। उनके अनुसार, इस योजना से वकीलों की काम भी प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वकील समुदाय इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएगा और जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News