हरियाणा में गोतस्करों का एनकाउंटर, एंबुलेंस में कर रहे गोवंश तस्करी; कारतूस की पेटी-देसी कट्टा बरामद

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के नूंह जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार सुबह को हरियाणा के नूंह में पुलिस ने तीन गो-तस्करों का एनकाउंटर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, तस्कर एंबुलेंस में गोवंश लेकर जा रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही गो-तस्करों की गाड़ी को घेरा तो सामने से फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैरों में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, तीन खाली खोल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, चार गोवंश और एक ईको कार को भी कब्जे में लिया गया है। फरार गो-तस्करों की तलाश जारी है। Haryana News

पुलिस पर फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, अपराध जांच शाखा नूंह के प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को गो-तस्करों द्वारा वाहन में गोवंश ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। नूंह-उटावड़ रोड पर जयसिंहपुर गांव के पास जैसे ही तस्कर पहुंचे, पुलिस ने नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने वाहन को तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।

जानकारी के मुताबिक, पीछा करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमास खान निवासी उटावड़ नामक गो-तस्कर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। Haryana News

कैद हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के भागने की तस्वीरें आसपास लगे CCTV कैमरों में भी कैद हुई हैं। नूंह सदर थाना पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। Haryana News जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गो-तस्करी, अवैध हथियार रखने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News