बिजली के खम्बे से चिपकी गाय, 5 घंटे तक दौड़ता रहा करंट
भुवाणा चुंगी नाका के पास आज एक गाय बिजली के खम्बे से चिपक गई। स्थानीय लोगों ने जब विद्युत विभाग को सूचित किया तो विभाग ने पोल यु आई टी का बताकर अपना पल्ला झाड़ दिया।

भुवाणा चुंगी नाका के पास आज एक गाय बिजली के खम्बे से चिपक गई। स्थानीय लोगों ने जब विद्युत विभाग को सूचित किया तो विभाग ने पोल यु आई टी का बताकर अपना पल्ला झाड़ दिया।
स्थानीय निवासी लोगरलाल डांगी ने बताया कि, आज उनके घर के पास एक गाय मृत पड़ी थी। डांगी के घर के मेनगेट पर भी करंट आ रहा था। जमीन गीली होने से डांगी के घर में बंधी भैसे भी हल्के करंट से कूद रही थी। इस पर उन्होंने विद्युत विभाग को सूचित किया परन्तु विभाग के कर्मचारियों ने पोल यु आई टी का होना बताकर फ़ोन काट दिया।
लगभग पाँच घंटे के बाद लोगों ने लाइट बंद करवाई, लोगों ने विभाग की इस लापरवाही पर विरोध जताया व पुलिस से शिकायत भी की।
मासूम आ सकते थे चपेट में
डांगी ने बताया कि अक्सर बारिश के कारण सडक पर पानी भर जाता है। पानी से बचने के कारण लोग रोड के किनारे लगे इन पोल के सहारे गुजरते है। पास में ही प्राथमिक स्कूल भी है; बच्चो की छुट्टी नहीं होने से कोई बड़ा दुखद हादसा होने से टल गया।