सी.पी. जोशी राजस्थान विधानसभा चुनाव समिति के अध्यक्ष मनोनीत
आल इण्डिया कॉग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गॉधी की अनुशंसा पर राजस्थान प्रभारी गूरूदास कामत द्वारा डॉ. सी.पी. जोशी को राजस्थान विधान सभा चुनाव समिति के अध्यक्ष बनाये जाने पर उदयपुर कॉग्रेस के नेताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
आल इण्डिया कॉग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गॉधी की अनुशंसा पर राजस्थान प्रभारी गूरूदास कामत द्वारा डॉ. सी.पी. जोशी को राजस्थान विधान सभा चुनाव समिति के अध्यक्ष बनाये जाने पर उदयपुर कॉग्रेस के नेताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
शहर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. दीपक औदिच्य ने बताया कि बी ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया के नेत्रत्व में सूरजपोल चौराहे पर आतिशबाजी कर एक दुसरे का मुह मिठा करवाकर खुशी जाहिर की और सोनिया गॉधी, राहुल गॉधी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया ने कहा की डॉ. सी.पी. जोशी के नेत्रत्व में संगठन को गतिशिलता मिलेगी और राजस्थान में निश्चित ही कॉग्रेस की सरकार बनेगी।
शहर जिला कॉग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शराफत खान, अर्जुन राजोरा ने कहा की यह निर्णय मेवाड ही नहीं राजस्थान के लिए गौरव की बात है और कार्यकर्ताओ में जोश है, जिसके परिणाम स्वरूप राजस्थान में विजयी पताका फहराएंगे।
आतिशबाजी कार्यक्रम मे शहर जिला कॉग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेश जैन कमल नयन खण्डेलवाल, प्रेम घावरी, सचिव राहुल व्यास, महेन्द्र भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली, ए ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिदिकी, पार्षद कैलाश साहू, कार्यकारिणी सदस्य गौरी शंकर डांगी, प्रवीण पुरोहित, जय प्रकाश टांक, ओ.बी.सी प्रकोष्ठ के तुलसीराम लोहार,, बी ब्लॉक के अम्बालाल साहू, गोपाल रामचन्दानी, ओम प्रकाश डांगी, महेश मेनारिया, नरेश मेनारिया, सुनील नकवाल, हरीश कल्याणा, हरीश शर्मा, हरीश राजौरा ,राजेश चुग, राजेश खत्री आदि उपस्थित थे।
राजस्थान प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सचिव वीरेन्द्र वैष्णव ने भी डॉ. सी.पी. जोशी को राजस्थान विधान सभा चुनाव समिति के अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal