माकपा के राजेश सिंघवी शहर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित

राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चा ने उदयपुर शहर विधानसभा सीट से माकपा के राजेश सिंघवी को उम्मीदवार घोषित किया है, जिससे माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकताओ में ख़ुशी का माहौल है।

 | 
माकपा के राजेश सिंघवी शहर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित

राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चा ने उदयपुर शहर विधानसभा सीट से माकपा के राजेश सिंघवी को उम्मीदवार घोषित किया है, जिससे माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकताओ में ख़ुशी का माहौल है।

माकपा के वरिष्ठ नेता भंवरलाल बारबर ने बताया कि राजेश सिंघवी छात्र जीवन से ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षैत्र में सक्रिय रहे हैं। सिंघवी जिला एवं सेशन न्यायालय, उदयपुर में 20 वर्षों से वकालत कर रहे है और नगर निगम उदयपुर (पूर्व नगर परिषद, उदयपुर) में तीन बार से लगातार पार्षद भी है। बारबर ने बताया कि सिंघवी वर्ष 1999 में बार ऐसोसिएशन, उदयपुर में महासचिव के पद पर भी रहे हैं।

सिंघवी पिछले 25 वर्षों से लगातार जनता से जुड़े हर मुद्दे पर सड़क पर और पिछले 14 वर्षों से नगर निगम, उदयपुर में आवाज़ उठा जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहे है। बारबर ने बताया कि सिंघवी आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी को कड़ी चुनौति देंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो कांग्रेस पार्टी उदयपुर शहर विधानसभा सीट पर पहले ही अपनी हार मान चुकी है।

बारबर ने बताया कि भाजपा एवं कांग्रेस पाटी चुनाव में लूट के करोड़ों रूपये खर्च कर आम जनता को गुमराह करेंगे, वहीं माकपा आम जनता से चंदा इकट्ठा कर सिद्धान्तों, नीतियों एवं विचारधारा के आधार पर चुनाव मैदान में उतरेगी।

राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चे में माकपा, भाकपा, जनता दल (से.), जनता दल (यू.) एवं समाजवादी पार्टी शामिल है। बारबर ने बताया कि राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चे को उदयपुर शहर में भी अन्य समान विचारधारा के जनवादी एवं धर्मनिरपेक्ष दलों, संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं बुद्धिजीवियों एवं आम जनता का सहयोग मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News