सी. पी. एस. में हरियाली अमावस्या मेले का आयोजन
सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. विद्यालय, न्यू भूपालपुरा, उदयपुर में दिनांक 25.07.2014 को विद्यालय में सावन उत्सव के रुप में हरियाली अमावस्या के मेले का हर्षोल्लास पूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगीता गटृटानी एवं लवली हिंगड़ थेे।
सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. विद्यालय, न्यू भूपालपुरा, उदयपुर में सावन उत्सव के रुप में हरियाली अमावस्या के मेले का हर्षोल्लास पूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगीता गटृटानी एवं लवली हिंगड़ थेे।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों द्वारा विभिन्न स्टाँलस् भी लगाए गए। हरियाली का प्रतीक हरा रंग चारों ओर छाया हुआ था। कार्यक्रम की विशेषता को दृष्टिगत रखते हुए न केवल विद्यार्थियों ने वरन् अध्यापकगण, उप प्राचार्याएवं मुख्य अतिथि भी हरे रंग के वस्त्रा पहने हुए थे।
हरे – भरे वातावरण के बीच बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मेले में लगे झूलों का विद्यार्थियों एवं उनके साथ आए उनके अभिभावकों ने बहुत लुफ्त उठाया।
मेले में विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए गए थे। कार्यक्रम का संचालन एडमिनिस्ट्रेटर श्री सुनील बाबेल ने किया। अन्त में विद्यालय की निदेशिका श्रीमती अलका शर्मा एंव उप-निदेशक श्री दीपक शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।