सी.पी.एस. के टाइनी टोट्स ने की रेलगाड़ी की सैर
शहर के न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल के नर्सरी तथा एल.के.जी के नन्हें मुन्हें ने देबारी स्थित रेल्वे स्टेशन की विजि़ट की।
शहर के न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल के नर्सरी तथा एल.के.जी के नन्हें मुन्हें ने देबारी स्थित रेल्वे स्टेशन की विजि़ट की।
यहाँ पहुँच कर इन बच्चों ने रेलगाड़ी की सैर की एंव रेल्वे स्टेशन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यहाँ सभी बच्चों ने कम्प्यूटराइज्ड रेलवे सिस्टम का अवलोकन किया।

इसके साथ ही नन्हें मुन्हें ने उदयसागर पाल की सैर की। इन बच्चों के साथ स्कूल के अध्यापिकाएँ वर्षा, गरिमा, चंदा, प्रिया, रिंकु, विजयलक्ष्मी भी उपस्थित थी। इस सम्पूर्ण विजिट कार्यक्रम का समन्वयन ऋद्धि नारायण वशिष्ठ ने किया।