सीपीटी मॉक टेस्ट कल
आईसीएआई की उदयपुर शाखा की ओर से उदयपुर के सीपीटी विद्यार्थियों के लिए के लिए पहली बार मॉक टेस्ट का आयोजन हिरणमगरी से.14 स्थित सीए भवन में रविवार 28 मई को किया जा रहा है।
आईसीएआई की उदयपुर शाखा की ओर से उदयपुर के सीपीटी विद्यार्थियों के लिए के लिए पहली बार मॉक टेस्ट का आयोजन हिरणमगरी से.14 स्थित सीए भवन में रविवार 28 मई को किया जा रहा है। शाखा चेयरमेन अंशुल मोगरा ने बताया कि परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को पंजीकरण की मेल की कॉपी लानी होगी। इसके अलावा स्पॉट पंजीकरण भी किये जाऐंगे। इस टेस्ट के परिणाम 3 जून को घोषित किये जाऐंगे। विद्यार्थी को अपने साथ अपना फोटो, आवश्यक स्टेशनरी लानी होगी।