‘वेलेंटाइन डे’ पर शिल्पकार ने जोड़े दिल
वेलेंटाइन डे को आज शहरवासियों ने अपने-अपने तरीके से मनाया, वहीँ शहर के शिल्पकार चन्द्रप्रकाश चितौड़ा ने प्रेम के प्रतीक 'दिलों' को चाक के शुष्म टुकड़े पर आकृति के रूप में उकेरा।
| Feb 14, 2013, 19:51 IST

वेलेंटाइन डे को आज शहरवासियों ने अपने-अपने तरीके से मनाया, वहीँ शहर के शिल्पकार चन्द्रप्रकाश चितौड़ा ने प्रेम के प्रतीक ‘दिलों’ को चाक के शुष्म टुकड़े पर आकृति के रूप में उकेरा।
चितौडा का इन जुड़े हुए दिलों को बनाने का उद्देश्य देश में सभी धर्मो, वर्गो, जाती एवं सम्प्रदायों के लोगों को प्रेम एवं सदभावना के साथ रहने का संदेश देना है।
चितौड़ा को इसे बनाने में 48 घंटे का समय लगा, चूँकि दिल बहुत नाज़ुक होता है, इसीलिए इस आकृति को चाक से बनाया और इसे लाल रंग से रंगा है।
