क्रॉम्पटन ग्रिव्ज लि. की रिटेलर्स मीट सम्पन्न
क्रॉम्पटन ग्रिव्ज लि. एवं अधिकृत विक्रेता सुभाष मोटर्स उदयपुर की ओर से आज होटल विषणुप्रिया में रिटेलर्स डीलर मीट का आयोजन किया गया।
क्रॉम्पटन ग्रिव्ज लि. एवं अधिकृत विक्रेता सुभाष मोटर्स उदयपुर की ओर से आज होटल विषणुप्रिया में रिटेलर्स डीलर मीट का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सुभाष मोटर्स के प्रोपराइटर सुभाष सिंघवी ने जहाँ सभी आगुन्तकों का स्वागत किया वहीं कम्पनी के सेल्स प्रतिनिधि संजय सोनी ने कम्पनी के विस्तार की भावी योजनाओं के बारे में बताया।
राजस्थान सर्विस मैनेजर सुरेश अवस्थी ने पम्प की विस्तृत श्रृंखला के तकनिकी पक्ष को विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें बताया कि कम वेाल्टेल में काम करने वाले कम्पनी ने घरेलू व कृषि क्षेत्र के पम्प सेट की विस्तृत श्रृंखला लान्च की है।
रिटेलर्स मीट में करीब पचास विक्रेताओं ने भाग लिया एवं अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अन्त में सुभाष मोटर्स के मैनेजर शेखर जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।