हरियाणा में करोड़ो की लागत से बदलेगी तस्वीर, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
Udaipur Times, Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पर्यटन और औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार ने कई प्रोजेक्टों को गति देने का फैसला लिया है। CM सैनी ने पिंजौर की हवाई पट्टी के विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही यादविंद्रा गार्डन को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करते हुए यहां 100 कमरों का फाइव स्टार होटल बनाने की प्लानिंग चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने कहा कि टिक्कर ताल में एडवेंचर पार्क बनाया जाएगा। साथ ही थापली के एडवेंचर पार्क को भी और विकसित किया जाएगा। यादविंद्रा गार्डन में हाई-एंड इंटीग्रेटेड वेडिंग, कन्वेंशन और हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन विकसित किया जाएगा। ये पूरा प्रोजेक्ट स्वदेश योजना-2 के तहत रोजगार और पर्यटन के तहत है।
CM सैनी ने जानकारी दी कि 1000 एकड़ में विकसित की जा रही है ग्लोबल सिटी में लगभग 1000 करोड़ रुपए की लागत से भौतिक प्रगति का 80 परसेंट का पूरा हो गया है। वहीं बचा हुआ काम दिसंबर तक पूरा करने का प्लान है। ग्लोबल सिटी में शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों के अलावा मॉल, थिएटर, लग्जरी होटल, सामुदायिक केंद्र और मैरिज पैलेस विकसित किए जाएंगे। इतना ही नहीं यहां नमो भारत ट्रेन चलाने का भी प्लान है। इसके अलावा विशेष वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ग्रीन लेक बनाई जाएगी। इसके साथ ही ग्लोबल सिटी को द्वारका एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा।
मिली जानकरी के अनुसार, हिसार में विकसित हो रहे इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) में कई आधुनिक सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। यहां स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कन्वेंशन सेंटर, एग्जीबिशन हॉल, लॉजिस्टिक पार्क और मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। क्लस्टर में डिफेंस और एयरोस्पेस, एग्रो-फूड प्रोसेसिंग, गारमेंट और टेक्सटाइल से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा।
