राजस्थान में करोड़ों के टैक्स घोटाले का शक! मालपुरा की 4 फर्मों पर GST विभाग की बड़ी रेड

 | 
Malpura GST Raid

 

Udaipur Times, Malpura GST Raid: 21 जुलाई 2026। राज्य कर विभाग की प्रवर्तन शाखा-तृतीय (Enforcement Wing-III) ने इंटेलिजेंस इनपुट और विश्लेषणात्मक डाटा के आधार पर टोंक जिले के मालपुरा में संचालित तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी के कारोबार से जुड़ी 4 प्रमुख व्यावसायिक फर्मों पर व्यापक सर्च एवं जब्ती की कार्रवाई की। Malpura GST Raid

प्रारंभिक जांच में इन फर्मों द्वारा माल के वास्तविक परिवहन के बिना बड़े पैमाने पर फर्जी बिलिंग के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास करने और कर अपवंचन किए जाने के संकेत मिले हैं। जिससे राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है। Malpura GST Raid

सर्च के दौरान संबंधित कारोबारी दस्तावेजों का लेखा पुस्तकों से संतोषजनक सत्यापन नहीं हो सका। इसके बाद विभागीय टीम ने महत्वपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड, बिल बुक, रजिस्टर तथा लैपटॉप सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विस्तृत जांच के लिए जब्त कर लिए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि चारों व्यावसायिक फर्मों का संचालन एक ही व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। पिछले पांच वर्षों के दौरान इन फर्मों के लगभग 6.56 करोड़ रुपये के कर संबंधी संव्यवहार संदिग्ध पाए गए हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। Malpura GST Raid

विभाग ने बताया कि जब्त किए गए दस्तावेजों एवं इलेक्ट्रॉनिक डाटा की गहन स्क्रूटनी जारी है। जांच पूरी होने के बाद फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट, वास्तविक कारोबार तथा कर अपवंचन की सही मात्रा का खुलासा हो सकेगा। Malpura GST Raid

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News