फतहसागर पर ‘क्रॉस कंट्री रन’ का आयोजन
जिला प्रशासन के उपक्रम ‘एक्शन उदयपुर‘ द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान “एंटी स्मोकिंग एण्ड एंटी लिटर” के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा दस के विद्यार्थियों द्वारा फतहसागर स्थित मोती मंगरी से शनिवार 31 जनवरी को सुबह 9 बजे “क्रॉस कंट्री रन” का आयोजन किया जा रहा है।

‘स्वच्छ व स्वस्थ भारत‘ की परिकल्पना करते हुए डी.पी.एस. के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण, नुक्कड नाटक का मंचन व क्रॉस कंट्री रन के माध्यम से नगरवासियों को जागरूक करते हुए कदम से कदम मिलाकर हाथ बढ़ाने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम संयोजक सुधीर दवे एवं विद्यालय प्राचार्या नीरू टंडन ने शहरवासियों से इस अभियान से जुड़ते हुए शहर के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाने अपील की है ।