राजस्थान में बढ़ेगा कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन

तेल-गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए अपनाई जाएंगी अत्याधुनिक तकनीकें
 | 
HRRL Rajasthan Refinery

 

Udaipur Times, HRRL Rajasthan Refinery: 14 जुलाई 2026। राज्य में कच्चे तेल और गैस का उत्पादन बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करने की कवायद तेज की गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने मंगलवार को सचिवालय में राज्य में कच्चे तेल और गैस का एक्सप्लोरेशन और दोहन कर रही संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए देश दुनिया में आ रही नवीनतम तकनीक का उपयोग करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। HRRL Rajasthan Refinery

उन्होंने बताया कि भूमि पर (ऑनशोर) प्राकृतिक गैस उत्पादन में दूसरा एवं कच्चे तेल के उत्पादन में राजस्थान तीसरे स्थान पर है। बैठक में केयर्न वेदांता, ऑयल इंडिया, ओएनजीसी, फोकस एनर्जी आदि संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। HRRL Rajasthan Refinery

अपर्णा अरोरा ने बताया कि राज्य में HRRL राजस्थान रिफाइनरी में उत्पादन आरंभ हो गया है और इस 9 MMTP उत्पादन क्षमता की इस रिफाइनरी में 1.5 मिलियन टन राजस्थान में उत्पादित कच्चे तेल का परिशोधन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पिछले सालों में कच्चे तेल के उत्पादन में कमी आई है। अब प्रदेश में कच्चे तेल का उत्पादन कर रही संस्थाओं को नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए उत्पादन बढ़ाने के प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि राजस्थान में उत्पादित कच्चे तेल का राज्य की रिफाइनरी में ही परिशोधन हो ताकि राज्य के आर्थिक विकास में योगदान दिया जा सके। HRRL Rajasthan Refinery

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम ने कहा कि राज्य में तेल खोज व दोहन का कार्य कर रही संस्थाओं को दो स्तर पर कार्य करना होगा। इसमें एक तो नए क्षेत्रों में एक्सप्लोरेशन पर जोर देना होगा तो जहां उत्पादन हो रहा है उन क्षेत्रों में नई तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाना होगा। इसके लिए दीर्घकालीन कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित करना होगा। HRRL Rajasthan Refinery 

उन्होंने बताया कि राज्य में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के चार बेसिन यथा जैसलमेर बेसिन, बाड़मेर सांचोर बेसिन, बीकानेर नागौर बेसिन और विंध्यायन बेसिन है जिसमें से जैसलमेर, बाड़मेर सांचोर, और बीकानेर नागौर बेसिन में तेल की खोज और दोहन का कार्य हो रहा है।  HRRL Rajasthan Refinery

निदेशक पेट्रोलियम अवधेश सिंह ने बताया कि राज्य में राज्य में 12 पेट्रोलियम लीज और 12 ही पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन लाइसेंस जारी किये हुए हैं। इस समय करीब 54 हजार बैरल कच्चे तेल का प्रतिदिन उत्पादन हो रहा हैं वहीं 2.2 एमएमएससीएम प्राकृतिक गैस का उत्पादन हो रहा है। HRRL Rajasthan Refinery

बैठक में केयर्न इंडिया, ओएनजीसी, ऑयल इंडिया और फोकस एनर्जी के प्रतिनिधियों ने विस्तार से कच्चे तेल और गैस की खोज और दोहन कार्य की जानकारी दी। केयर्न इंडिया के प्रतिनिधि ने बताया कि एएसपी तकनीक से उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं वहीं ऑयल इंडिया ने भी नई तकनीक अपनाने की जानकारी दीं

बैठक में विशिष्ठ सचिव माइंस नम्रता वृष्णि, एसजी सुनील कुमार वर्मा, संयुक्त निदेशक पेट्रोलियम दिलीप राज शर्मा, उप निदेशक रोहित मल्लाह, मोहन कुमावत, अंकित सोनी व संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News