कच्चे तेल में हुई भारी गिरावट, जाने अपने शहर के पेट्रोल- डीजल का ताजा भाव
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान को छू रही है। जिसकी वजह से लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आज वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चला गया है। पर इसका कोई असर भारतीय बाजार में देखने को नहीं मिल रहा है।
आपको बता दें की पिछले कुछ दिनों से इंटरनेशनल क्रूड मार्केट (Crude Oil Market) में लगातार गिरावट जारी है। लेकिन भारतीय बाजार में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली तेल कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि पिछले (मई ) एक महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है। इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये बढ़ोतरी की।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.02 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.56 रुपये है।
