कच्चे तेल में हुई भारी गिरावट, जाने आपके शहर पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव ?

 | 
कच्चे तेल में हुई भारी गिरावट, जाने आपके शहर पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव ? 

Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट करने वाले देशों के संगठन ने प्रोडक्शन बढ़ाने के संकेत दिए हैं। जिसके चलते कच्चे तेल भारी गिरावट आई है। आज शुक्रवार  (3 जुलाई ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नये रेट जारी कर दिए हैं। देश में तेल की इन बढ़ती कीमतों के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान को छू रही है। ग्लोबल मार्केट में पिछले महीने कच्चे तेल में काफी गिरावट आई। लेकिन भारतीय बाजार में इसका कोई असर नहीं पड़ा।


आज इंटरनेशनल क्रूड मार्केट (Crude  Oil Market) में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।


जानकारी के लिए आपकों बता दें कि पिछले (मई ) एक महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है। इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था।

इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे  महंगा किया था। तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी ।

महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये  है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।

नोएडा में आज पेट्रोल  102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम  97.56 रुपये है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News