कच्चे तेल की कीमतों में हुई बड़ी गिरावट, जाने पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

 | 
कच्चे तेल की कीमतों में हुई बड़ी गिरावट, जाने पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज 10 नवंबर को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान पर है। इन कीमतों का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। आज कच्चे तेल के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दाम 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। क्रूड के दाम में हुई इस बड़ी गिरावट का असर भारतीय बाजार में देखने को नहीं मिला। भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है।

आपकों बता दें कि भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल के दाम में आखिरी बार बदलाव मई महीने में किया था।

महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम  99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम  97.83 रुपये  है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम  99.55 रुपये है।

नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम  97.56 रुपये है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News