क्रूड ऑयल में आई बड़ी गिरावट, जाने आज पेट्रोल-डीजल आपके शहरों में सस्ता हुआ या महंगा?

 | 
क्रूड ऑयल में आई बड़ी गिरावट, जाने आज पेट्रोल-डीजल आपके शहरों में सस्ता हुआ या महंगा?  

Udaipur Times, Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सभी शहरों में पेट्रोल डीजल सस्ता हुआ है या महंगा हुआ है। देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है। जिससे आम लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। 

आज वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज मानक ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम में प्रति बैरल करीब तीन डॉलर की कमी आई है। Petrol Diesel Price

आज देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत में पेट्रोल-डीजल के आज यानी शुक्रवार, 5 जून 2026 को तेल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए हैं। Petrol Diesel Price

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां पिछले एक महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। Petrol Diesel Price

पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर                पेट्रोल             डीजल का भाव 
दिल्ली             102.12             95.20
कोलकाता       113.51           99.82
मुंबई               111.21            97.83
चेन्नई               107.77              99.55
नोएडा             102.12              97.56
चंडीगढ़           101.51              89.47

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News