क्रूड ऑइल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जाने आपके शहरों में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ महंगा ?

 | 
क्रूड ऑइल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जाने आपके शहरों में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ महंगा ?

Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज वीरवार  (23 जुलाई ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए है। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छु रही है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।  अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी आई है। लेकिन भारतीय बाजार में अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल की कीमतों में एक बार फिर से बड़ी बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि क्रूड ऑयल की इन बढ़ती कीमतों के चलते भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है।

जैसा की आपकों बता दें कि मई महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है। इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे  महंगा किया था। तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी ।

महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये  है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।

नोएडा में आज पेट्रोल    102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम    97.56 रुपये है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News